Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः: कपड़ा कारोबारी ने पत्नी-बेटी के साथ,दी जान! लिखा- कोई रास्ता नहीं बचा था, सुसाइड से पहले भाई-भाभी को दी घर की चाबी


लखनऊ।लखनऊ कमिश्नरेट के चैक इलाके में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 16 साल की बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। बता दें कि सोमवार सुबह तीनों फ्लैट में बेहोश मिले, तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं घटना का पता उस वक्त चला जब हालत बिगड़ने पर बेटी ने बड़ी मां को फोन किया और घटना की जानकारी दी। वहीं इसके बाद बच्ची के बड़े पिता ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट और टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। वहीं सुसाइड नोट लिखा है- हम कर्ज से परेशान हैं। बैंक से लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पा रहे। लोन बढ़ता ही जा रहा है। हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पूरा मामला चैक इलाके के अशरफाबाद क्षेत्र का है। वहीं मृतकों की पहचान शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी शुचिता (45) और बेटी ख्याति (16) के रूप में हुई है। शोभित रस्तोगी की राजाजीपुरम में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान है। उनकी बेटी ख्याति लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम में 11वीं में पढ़ रही थी। वहीं डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक शोभित के बड़े भाई शेखर ने सुबह 5 बजे पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की बेटी ने उनकी पत्नी तृप्ति को फोन किया था। उसने बताया कि मम्मी-पापा की तबीयत ठीक नहीं है, आप लोग जल्दी से आ जाइए। शेखर ने पुलिस से कहा कि उन्हें लगता है तीनों ने कुछ खा लिया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देखा तो तीनों बेहोश पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |