Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंडः चारधाम यात्रा के महज 49 दिनों में 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के किए दर्शन


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के महज 49 दिनों में 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पवित्र दर्शन कर लिए है। यमुनोत्री धाम में अब तक 4 लाख 98 हजार 361 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है,जबकि गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5 लाख 5 हजार 191 तक पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 3 हजार 552 तीर्थ यात्री दोनों धाम के दर्शन कर चुके है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में विभिन्न परिवहन माध्यमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यमुनोत्री धाम (जानकीचट्टी) तक पहुंचने के लिए 42 हजार 947 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हुआ। जबकि गंगोत्री धाम के लिए 53 हजार 411वाहनों से तीर्थयात्री पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर 30 हजार 228 घोड़ा-खच्चर,31 हजार 758 डंडी और 12 हजार 857 कंडी की मदद से भी बुजुर्ग,चलने में असमर्थ हजारों श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग को तय कर धाम तक का सफर पूरा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |