Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: किसान दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को सहायता, बीकेटी लखनऊ में 26 परिवारों को 5-5 लाख वितरित गए


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रदेश भर के 11,690 आश्रित परिवारों को कुल 561.86 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं इसी क्रम में, लखनऊ स्थित तहसील बी.के.टी. के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 26 पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख की सहायता धनराशि वितरित की गई। यह धनराशि उन किसान परिवारों को मिली है जिन्होंने दुखद दुर्घटनाओं में अपने सदस्यों को खो दिया या वे गंभीर रूप से दिव्यांग हो गए। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी सोच और जनसेवा के प्रति उसकी संकल्पबद्धता का एक जीता-जागता उदाहरण है। इस योजना के अंतर्गत, यदि किसी कृषक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, या उसे पूर्ण दिव्यांगता या किसी अंग की हानि होती है, तो सरकार द्वारा 1.25 लाख से लेकर 5 लाख तक की आर्थिक सहायताप्रदान की जाती है। यह योजना आपदा की घड़ी में किसान परिवारों को न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि उन्हें सुरक्षा का अहसास भी दिलाती है। वहीं योगी सरकार किसान कल्याण - उत्तर प्रदेश की पहचान के अपने संकल्प को साकार करने में जुटी है। यह सशक्त किसान बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक और प्रमाण है। इस दौरान बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, बीकेटी तहसीलदार विजय सिंह, अन्य भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |