उन्नाव: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा
June 09, 2025
उन्नाव। भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने को संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है। संकल्प से सिद्धि तक के थीम पर आधारित आयोजित कार्यक्रमों में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन इसमें मुख्य जोर आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के दुनिया की चैथी - अर्थव्यवस्था बनने पर होगा। इसके - साथ ही भाजपा विश्व पर्यावरण दिवस और आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर भी विशेष कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।मंडल और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को इसी थीम पर आयोजित होंगे।
भाजपा कार्यालय उन्नाव में आगामी 11 जून को सुबह 10 बजे सांसद साक्षी महाराज विकसित भारत अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष की योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।उद्घाटन के उपरांत सांसद साक्षी महाराज भाजपा कार्यालय पर ही पत्रकार वार्ता करेंगे।दोपहर 12 बजे मरहला चैराहा शुक्लागंज स्थित सूर्या गैलेक्सी में प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत-सुरक्षित भारत तीन विषयों पर वक्ता विषय रखेंगे। सांसद डॉ साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार वक्ता के रूप में विषय प्रस्तुत करेंगे।