Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः पुलिस की बड़ी कामयाबी तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार


बाराबंकी। अपराध पर शिकंजा कसते हुए थाना बड्डूपुर पुलिस ने शनिवार को तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर चोर मो. जहीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, सोलर पैनल, सोलर बैट्री और 4,310 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने स्कूल, अस्पताल और बाजार में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत् बड्डूपुर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

महमूदाबाद जनपद सीतापुर के माननगर, को ग्राम पिपरौली निवासी मो. जहीर, को पुलिस ने बाबा कुटी शारदा नहर पुल के पास से धर दबोचा । पूछताछ में उसने 6 मई को मनोहर वर्मा स्मारक विद्यालय से सोलर उपकरण और नकदी, तथा करीब डेढ़ माह पहले सरसवां आयुर्वेदिक अस्पताल से चोरी करना स्वीकार किया।इसके अलावा उसने फतेहपुर क्षेत्र में एक महिला के बैग से पैसे उड़ाने की भी बात कबूली। आरोपी के खिलाफ थाना बड्डूपुर और फतेहपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।चोरी की गई मोटरसाइकिल को उसने 9 मई की रात महमूदाबाद से चुराया था। पुलिस का कहना है कि उसका साथी छोटूलाल अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उपनिरीक्षक निष्कर्ष व रमाकांत सिंह, कांस्टेबल सुनील चैधरी और राकेश यादव की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |