Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः डॉ. तुषार अरोड़ा का राज्य आईसीटी शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन


बीसलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीसलपुर के विज्ञान शिक्षक डॉ. तुषार अरोड़ा ने सफलता हासिल की है।

डॉ. अरोड़ा वर्तमान में विकास खण्ड बीसलपुर के कंपोजिट विद्यालय वैदखेड़ा में विज्ञान विषय के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित 150 शिक्षकों में से स्थान बनाकर पुरस्कार प्राप्त किया।उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा, मुईन अहमद खां, दिवाकर बाजपेई समेत शिक्षा जगत से जुड़े अनेक लोगों ने बधाई दी है। डॉ. अरोड़ा पूर्व में इसरो, यूनिसेफ तथा संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण संस्थान, जिनेवा जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |