Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पेट्रोल पंपों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण


बीसलपुर। जिले में स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मनोज शर्मा ने टीम के साथ बिलसंडा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर जाकर साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। खाद्य निरीक्षक ने पंप मालिकों को चेताया कि अगर पंप परिसर में गंदगी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना न सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह उपभोक्ताओं की सेहत और प्रतिष्ठान की साख से भी जुड़ा मुद्दा है। निरीक्षण के दौरान कई पंपों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं कुछ स्थानों पर सुधार की जरूरत जताई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |