Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः बीईओ पर शिक्षक संघ भवन पर कब्जे का आरोप! वित्तीय अनियमितता और धमकी की शिकायत, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन


हैदरगढ़/बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ पर प्राथमिक शिक्षक संघ हैदरगढ़ के भवन पर जबरन कब्जा करने और वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगा है। ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दिनेश रावत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षक हित में बनाए गए संघ भवन पर बीईओ ने मनमानी से कब्जा कर लिया और ब्लॉक संसाधन केंद्र की मरम्मत की धनराशि का उपयोग कर वहां निर्माण शुरू करा दिया।संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बीईओ ने धमकी दी कि जो चाहे कर सकता हूं, फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। संघ ने भवन का शिलापट्ट हटाने की आशंका भी जताई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। मौके पर महामंत्री कुलदीप मिश्रा समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |