उन्नाव: बौद्ध प्रतिमा का अराजक तत्वों ने हाथ तोड़ा , अराजक तत्वों की जांच में जुटी पुलिस
May 29, 2025
उन्नाव। जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेहरीन पुरवा गांव में एक बौद्ध प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गांव में भीमराव अंबेडकर और बौद्ध प्रतिमा स्थापित है।
रात के समय अज्ञात लोगों ने बौद्ध प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों में फैले आक्रोश को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।