Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत


उन्नाव। जिले की अजगैन कोतवाली क्षेत्र में जैतीपुर गौरा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे छोटू की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ सवार चचेरे भाई शिवम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के बलऊंखेड़ा निवासी छोटू अपने चचेरे भाई शिवम के साथ गौरा में रहने वाली भाभी पायल को लेने जा रहे थे। फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

नवाबगंज चैकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक छोटू अपने बड़े भाई किशन की पत्नी को लेने निकले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |