Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं-अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। इस चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने को कहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी समस्याओं का समाधान केवल PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार ही कर सकती है। बता दें कि अखिलेश सपा को पीडीए की संज्ञा देते हैं।

अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा- "भाजपा की सरकार में यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।''

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम करें। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि "भाजपा के राज में यूपी में जनता के सामने कई संकट है। अर्थव्यवस्था संकट में है, युवाओं के पास नौकरी और रोजगार का संकट है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।"

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी झूठे वादे करती है और लोगों को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। अखिलेश ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। अखिलेश ने आगे ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |