Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम का चला अतिक्रमण विरोधी अभियान


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ  जोन-5 क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। यह अभियान जोनल अधिकारी  नन्दकिशोर के नेतृत्व में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक  राजू कुमार और प्रवर्तन दल (296) की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से संपन्न हुआ।अभियान का संचालन चंदर नगर स्टेट बैंक से जय प्रकाश नगर चैक, स्टेला रोड होते हुए आलमनगर चैराहे तक किया गया। इस मार्ग पर अस्थाई रूप से किएगएअतिक्रमण जैसे ठेला, टेबल, खुमचा, गुमटी, काउंटर आदि को हटाया गया। यह सभी अवैध अतिक्रमण सार्वजनिक स्थानों पर किए गए थे, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही थी।नगर निगम की टीम ने इस दौरान कुल 07 ठेले, 04 काउंटर और अन्य अस्थाई निर्माण हटाए। यह कार्यवाही नगर निगम के वाहन और कर्मचारियों की मदद से की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों को चेतावनी भी दी कि वे आगे से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |