Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जोन-3 में हटाए गए दर्जनों ठेले और झोपड़िया


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जोन-3 में आज अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी ने किया। कुल 296 टीमों के साथ यह अभियान मडियांव थाने से होकर प्रमुख मार्गों पर चलाया गया। नगर निगम की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से लगे ठेले, गुमटियां, झोपड़ियां और अन्य अतिक्रमण हटाए।अभियान के दौरान जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह यादव के साथ टैक्स सुप्रिटेंडेंट सभाजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक स्वप्निल सिंह, उदय त्रिपाठी और थाना मड़ियांव की पुलिस फोर्स भी मौजूद रहे। अभियान मड़ियाव थाने से केशव नगर मोड़ तक व केशव नगर मोड़ से मड़ियाव थाने तक दोनों पट्टियों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया।इस अभियान में 75 फल व सब्जी के ठेले, 16 गुमटियां, लगभग 12 बांस की झोपड़ियां, टीनशेड, लोहे की गुमटी, लकड़ी की गुमटी, 2 लोहे के काउंटर, 2 अन्य ठेले और लगभग 9 बोर्ड हटाए गए। यह सारा सामान नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। अभियान के अंतर्गत प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया गया जिससे राहगीरों को आने-जाने में आसानी हो।इस अभियान के संचालन के दौरान कई जगहों पर नगर निगम की गाड़ियों और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न होने पाए। इसके लिए स्थानीय पुलिस को भी निर्देशित किया गया है।

जोनल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि शहर में स्वच्छता और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और नगर निगम के साथ सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |