Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: नदी मे डूबकर नाबालिक की मौत


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण पुर गांव के पास शनिवार को गोमती नदी के घाट पर नहाते से एक नाबालिक डूब गया जबकि साथ में नहा रहे दो साथियों ने किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले और डूबे दोस्त के परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से ढूंढना शुरू कर दिया है। पीड़ित कयूम  डूबे हुए बच्चे के पिता के अनुसार  घटना लगभग दोपहर 11.30 बजे खेलने को बताकर निकला था साथ में गांव के दो बच्चे शाहिल(18)  व अदनान (12) के साथ गया था।घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर गोमती नदी के कल्याण पुर घाट पर नहाते समय डूबने की बात साथ में नहाने वाले गांव के शाहिल ने दिया है।समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस व गोताखोर ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटे हैं। इस संबंध में  थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |