Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मुख्य अभियंता रजत जुनेजा अमौसी जोन को चमकाने में जुटे


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमौसी क्षेत्र अंतर्गत सरोजिनी नगर मोहनलालगंज मलिहाबाद के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र एवं पश्चिम विधानसभा कैंट विधानसभा तथा उत्तर विधानसभा के एक बड़े क्षेत्र में विद्युत तंत्र अमौसी जोन से संचालित होता है

सबसे ज्यादा सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023 24 में 709 एवं वित्तीय वर्ष 2024 25 में 403 विकास कार्य कराए गए जिन पर क्रमशः 6165 .96 लाख 6174.13 लाख रुपए खर्च किए गए इसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन खंड कानपुर रोड खंड आलमबाग खंड एवं अमौसी खंड आते हैं जिससे संबंधित वृंदावन कॉलोनी सीजी सिटी आशियाना क्षेत्र आते हैं जिनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र गहरू नादरगंज उतरठिया अंबेडकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में आता है इसी प्रकार मोहनलालगंज क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023 --24 में 185 एवं वित्तीय वर्ष 2024 --25 में 259 कार्य कराए गए जिन पर क्रमशः 838.25 एवं 891.3 लाख रुपए खर्च हुएमलिहाबाद विधानसभा अंतर्गत वर्ष 2023 24 में 48 वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 247 विकास कार्य कराए गए जिन पर वित्तीय वर्ष 2023 24 में 77.65 एवं वित्तीय वर्ष 2024 25 में 3582.77 लाख रुपए खर्च किएं सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न खंड के आठ 33/11 के वी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गईजिन पर 870.32 लाख रुपए खर्च किए गएइसी विधानसभा अंतर्गत 413.99 लाख रुपए खर्च कर 33 केवी लाइन का निर्माण बाईफर्केशन एवं सुदृढीकरण के कार्य कराए गएं 73 स्थानों पर 11ध्0.4 केवी वितरण परिवर्तक स्थापित किए गए जिन पर 901.0 5 लाख धनराशि खर्च की गई इसी विधानसभा क्षेत्र में 11000 लाइन के निर्माण एवं विभक्ति करण के 11 कार्य कराए गए इसमें कुल 922.85 लाख धनराशि खर्च की गईंइसी क्षेत्र में 20 लाख रुपए खर्च कर दो स्थानों पर 11000 लाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गयाजर्जर तार एलटी केबिल क्षतिग्रस्त डीसीबी डीटी अर्थिंग इत्यादि के 63 कार्य कराए गए जिन पर 1391.01 लाख धनराशि खर्च यह सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजनेस प्लान 2024 25 के अंतर्गत विद्युत प्रणाली सुधार ध्सुदृढ़ीकरण हेतु 403 कार्यों की स्वीकृति दी गई इन पर 6174.13 लाख लागत आएगी बिजनेस प्लान के सभी कार्य प्रगति पर हैं इनमें एक 33ध्11 केवी उपकेंद्र का निर्माण, चार 33ध्11 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, आठ 33 केवी लाइन का निर्माण बाईफरकेशन एवं सुदृढीकरण का कार्य, 130 कार्य 11ध्0.4 परिवर्तक की स्थापना संबंधीएवं 167 कार्य 11ध्0.4 केवी वितरण परिवर्तक की क्षमता वृद्धि7 कार्य 11 केवी लाइन के निर्माण एवं बाईफरकेशन संबंधी 27 कार्य 11 केवी लाइन के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कराए जा रहे हैं इसी के साथ जर्जर तार एलटी केबल क्षतिग्रस्त डीसीबी डीटी अर्थिंग आदि के 59 कार्य सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में ही जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में ही बांस बल्ली पर चल रहे विद्युत संयोजनों के सुधारीकरण के लिए जर्जर तार बदलने इंटरपोलिंग नए पोल स्थापना संबंधी कार्यों पर 125 .20 लख रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है इनमें से 19 कार्यों की निविदा प्रचलित है तथा 52 कार्य स्वीकृत की प्रक्रिया में हैं।

इन सभी कार्यों में क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा अहम भूमिका अदा की गई। इसी प्रकार मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजनेस प्लान 2023 24 तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत 185 कार्य कराए गए हैं जिन पर 838.25 लाख धनराशि खर्च की गई यह सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं जिम 3311 केवी उपकेंद्र का निर्माण कार्य उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि 33 केवी लाइन का निर्माण बाईफरकेशन सहित अन्य कार्य सम्मिलित है।

इसी प्रकार वर्ष 2024 25 के बिजनेस प्लान अंतर्गत 592.30 लाख की धनराशि खर्च कर क्षेत्र में विद्युत प्रणाली सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के 231 कार्य स्वीकृत किये गये जिनमें कुछ कार्य पूर्ण हो गए हैं एवं कई प्रगति पर है। इसी विधानसभा क्षेत्र में 299 लाख की धनराशि खर्च कर 28 विकास कार्य 2024 25 पार्ट 2 बिजनेस प्लान अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। बिजनेस प्लान 2023 24 अंतर्गत मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 77.65 लाख धनराशि खर्च कर 48 कार्य कराए गए हैं जो की सभी पूर्ण हो चुके हैं। मलिहाबाद विधानसभा में ही 860.65 लाख की धनराशि खर्च कर गोपरा मऊ विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है इस पर लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसी प्रकार 344.33 लाख की धनराशि खर्च कर 3311 कवि उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के तीन कार्य । 33 केवी लाइन के निर्माण बाईफरर्केशन शुद्धिकरण एवं 11ध्0.4 केवी वितरण परिवर्तक स्थापना के तीन अलग-अलग कार्य कराये जा रहे हैं। इसी प्रकार वितरण परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के 105 कार्यों पर 99.96 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है जिम 20 कार्य पूर्ण हो गए हैं एवं शेष कार्य प्रगति पर हैं इसी प्रकार के विविध कार्यों को मिलाकर कुल 109 कार्य कराए जा रहे हैं जिन पर 1304.94 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही वर्ष 2024 25 पार्ट 2 बिजनेस प्लान के अंतर्गत विद्युत प्रणाली सुधार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 138 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिन पर 2277.83 लाख की धनराशि खर्च की जानी है इनमें से काफी कार्य पूर्ण हो गए हैं कई कार्य प्रगति पर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |