Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: बारात में हुई पत्थरबाजी से नाराज ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव


शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव में आई बारात पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पथराव कर दिए जाने से बारात में भगदड़ मच गई। ग्राम भुड़ासी निवासी धर्मवीर पुत्र राम भरोसे ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर बारात में पत्थरबाजी और  लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। धर्मवीर के अनुसार उसकी पुत्री खुशबू का 10 मई को विवाह था बारात आ चुकी थी आरोप है कि शाम लगभग 8 बजे बारात चढ़त के समय गांव के ही राकेश, कमल, नेमपाल,अनिल,मासे और अरविंद द्वारा बारात पर पथराव किया गया जिससे बारात में भगदड़ मच गई। जब पथराव के लिए इन लोगों से मना किया गया तब उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित करते हुए लाठी डंडों से संपूर्ण बारात को भयभीत कर वहां से दौड़ा दिया और बारात ना चढने देने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस भगदड़ में लोग खाना भी नहीं खा पाए और घबराकर खाना छोड़कर वहां से भागने लगे जिससे लाखों रुपए में तैयार हुआ भोजन भी नष्ट हो गया और कार्यक्रम को भी बिगाड़ दिया गया । आरोप यह भी है कि इन्हीं आरोपियों द्वारा गांव के ही गणपत, अतर सिंह और छेंदालाल की पुत्री की शादी में भी विघ्न डाला गया था। आरोप यह भी है की पिछली तीन घटनाओं को देखते हुए पुलिस साथ में थी फिर भी यह पथराव हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |