Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया नगदी और जेवरात, एक युवक हिरासत मेंः कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर शायर गांव की घटना


बीसलपुर/पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर शायर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से 55 हजार रुपये नकद और एक तोले की सोने की चैन चुरा ले गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी समोद सिंह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान बंद पड़ा था। जब परिवार वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पीड़ित के मुताबिक, हाल ही में गेहूं बेचकर उन्होंने 55,000 रुपये घर में रखे थे, जो चोरी हो गए। साथ ही अलमारी में रखी एक तोले की सोने की चैन भी गायब थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |