Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीःसंदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत


अमेठी। मधुपुर खदरी निवासी अधेड़ की घर से चार किलो मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है। मधुपुर खदरी निवासी राजेंद्र कुमार ने शनिवार की रात संग्रामपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके चचेरे भाई जियालाल 50 पुत्र सूरजदीन शनिवार की शाम घर से चार किलो मीटर दूर सांगीपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी में गांव के दो लोगों के साथ राजमिस्त्री का काम देखने गए थे। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में पड़े होने की सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से संग्रामपुर सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पहले से मृत घोषित कर दिया।


वही शरीर पर चोट के निशान के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताते हुए चचेरे भाई ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की जांच करने की मांग की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि चचेरे भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |