Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः संविधान बचाओ अभियान तैयारी बैठक


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय संविधान बचाओ के तहत आज दिनांक 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज के राजीव गाँधी सभागार मे अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय सिंह के अगुवाई में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। अभियान को प्रत्येक जिले में  जिला स्तरीय संगोष्ठी के बाद विधानसभा स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी।  संविधान बचाओ अभियान को ख्याति प्राप्त विद्वान वक्ताओं द्वारा सरकार के संविधान विरोधी  द्वेष पूर्ण नीतियों को उजागर किया जायेगा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, परमानंद मिश्र,धर्मराज बहेलिया, जीत लाल सरोज,मतीन अहमद, विजय पासी,प्रवक्ता अनिल सिंह, शत्रुहन सिंह,आईपी माली, मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |