Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंजः एसपी ने बीट पुस्तिकाओं का किया अवलोकन


गौरीगंज/अमेठी। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा बीट कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रतिदिन पुलिस कार्यालय में प्रत्येक थाने से एक-एक बीट मुख्य आरक्षी व आरक्षी को बुलाकर उनकी बीट बुक का अवलोकन किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनपद के समस्त थानों से आये बीट आरक्षियों की बीट बुक को चेक कर बीट प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित रूप से अपने-अपने बीट में भ्रमण करने, हिस्ट्रीशीटरों, क्षेत्र के अपराधियों की प्रभावी निगरानी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, सम्भ्रान्त व्यक्तियों व पुलिस मित्र से समन्वय स्थापित करने व बीट बुक को अद्यावधिक रखने आदि के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |