प्रतापगढः व्यापारियों ने अपने अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित कर व्यक्त की शोक संवेदना
May 06, 2025
प्रतापगढ़। प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में संगठन मंत्री सरदार महेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान पंजाबी मार्केट पर एक शोकाकुल बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनी ने किया।
शोकाकुल बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी एवं अन्य उपस्थित समस्त पदाधिकारी व व्यापारी बन्धु , कटरा गुलाब सिंह बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ अमर बहादुर सिंह की भाभी स्व. श्रीमती लल्लू देवी पत्नी फतेह बहादुर सिंह निवासी मिश्रपुर तरौल सराय भीमसेन, लच्छीपुर बाजार के मृदुभाषी तेजतर्रार व्यापार मंडल संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ सूर्य प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी (आरएसएस वाले) भाई अशोक शर्मा जी की पत्नी व सक्रिय कार्यकर्ता राहुल शर्मा की स्व.माताश्री, मांधाता व्यापार मण्डल संरक्षक मदन गोपाल सिंह (पूर्व प्रधान) की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती प्रभा सिंह, सक्रिय सदस्य सम्मानित व्यवसाई रम्मू खंडेलवाल की पत्नी स्व. पुष्पा खंडेलवाल चैक बजाजा रोड, दयाल स्टोर बाबागंज के स्व. पंकज कसौधन और टक्करगंज पंकज जायसवाल (पुत्र-जमुना जायसवाल) के भतीजे व पुत्र बबलू के बड़े लड़के स्व. नितिन जायसवाल, ठठेरी बाजार के प्रसिद्ध व्यवसाई अनिल कसेरा के पुत्र स्व. हर्षित कसेरा और पं. श्याम बिहारी गली के सराफा व्यवसाई संतोष सोनी की माता स्व. निर्मला देवी (पत्नी सुरेश छपरहा) के दुरूखद निधन होने पर शोक संतप्त रहे और सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी को अपने पुराने साथी लच्छीपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ सूर्य प्रकाश गुप्ता की श्रद्धांजलि से अत्यंत द्रवित व दुःखी हो गए और कहा कि स्व. सूर्य प्रकाश गुप्ता जी जनपद के सभी बाजारों के अध्यक्षों में सबसे प्रिय और जीवंत थे। व्यापार मण्डल ने अपना एक संघर्षशील साथी खो दिया।अन्त में सभी पदाधिकारी व व्यापारी बंधुओं ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शान्ति व परिजनों हेतु सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उपरोक्त शोकाकुल बैठक में मुख्य रूप से अभय खंडेलवाल राहुल केसरवानी श्याम शंकर सिंह सुनील जायसवाल विनय सिंह नारायण खंडेलवाल उबैद उल्ला जाफरी दीपक केसरवानी अमित केसरवानी सरदार वासिंदर सिंह अरविन्द जैन सुधीर केसरवानी अख्तर राइन शकील अख्तर आशीष सिंह स्वप्निल जायसवाल प्रदीप यादव इफ्तेखार बॉबी राजू केसरवानी पवन अग्रवाल संदीप आदि अन्य पदाधिकारी व व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।