Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शुरू हुआ कायाकल्प, फार्मासिस्ट और ग्राम प्रधान की मेहनत रंग लाई


रामनगर/ बाराबंकी। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत गणेशपुर में वर्षों से उपेक्षित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अब नवजीवन की ओर बढ़ चला है। बरसात में जलभराव और जर्जर भवन के कारण मरीजों को होने वाली परेशानी अब जल्द ही बीते दिनों की बात हो जाएगी।फार्मासिस्ट राजेश श्रीवास्तव की वर्षों पुरानी मांग पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य का आदेश दिया, जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार अवस्थी के प्रयासों से भवन का कायाकल्प शुरू हो गया है। भवन का प्लास्टर हटाया जा चुका है और अब नई खिड़कियां, दरवाजे, टाइल्स, पेंटिंग के साथ समरसेबल और पानी की टंकी की भी व्यवस्था की जा रही है।राजेश श्रीवास्तव ने कहा, अब मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा ,यह मेरे वर्षों के संघर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |