Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई - दिलीप पटेल


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी 300 वीं जयंती स्मृति अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म,न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताया।उन्होंने कहा वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। यह भी कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है, अहिल्याबाई होल्कर आदर्श शासन की शिल्पकार रही हैं जिनकी प्रशासनिक दक्षता उन्होंने खुद ही लगान वसूली न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान प्रारंभ किया और राजकोष को जनता का धन समझते थी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमद नगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की ढाणी थी उनके पिता मैंकोजी शिंदे मराठा साम्राज्य में पाटिल के पद पर कार्यरत थे उन्होंने अपनी पुत्री को मर्यादा नीति और धर्म का संस्कार बचपन में ही दिया था।  प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते बताया कि गोष्ठी का संचालन जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में  पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी महामंत्री केशव सिंह जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी रविंद्र प्रताप सिंह अमेठी योगेंद्र सिंह अध्यक्ष सहकारी बैंक अमेठी सुल्तानपुर बिंदेश्वरी दुबे पूर्व जिला महामंत्री शाहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |