Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित छह महिलाएं घायल


अमेठी। शीतलागंज मार्ग पर पूरे पहाड़ सिंह गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार छह महिलाएं और चालक घायल हो गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया।कंसापुर निवासी सुनीता पत्नी जगदीश, दीप्तिमा पत्नी प्रमोद कुमार, रीना पत्नी धर्मेंद्र, गेंदा देवी पत्नी अक्षवर वर्मा निवासी दुल्लापुर, कंचन पत्नी सुरेश कुमार निवासी तिवारीपुर, दुल्लापुर, तथा सुधा मौर्य पत्नी राम किशन मौर्य निवासी गंगापुर स्वयं सहायता समूह की बैठक में शामिल होने संग्रामपुर ब्लॉक आ रही थीं। तभी ई-रिक्शा का बैलेंस बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे में रिक्शा चालक सागर (20), पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी मुहीबशाह भी घायल हो गया।ब्लॉक मिशन प्रबंधक त्रिलोचन सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंच कर सभी घायल घायलों का इलाज करवाया गया है। बाद में निजी संसाधनों से सभी को उनके घर भेजवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |