Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय-डा. वेदांती


प्रतापगढ़। सई नदी के तट पर सच्चा बाबा आश्रम चिलबिला में आयोजित विष्णु महायज्ञ व श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें कथाव्यास पूर्व सांसद और राम कथा के प्रखर वक्ता डा. रामविलास वेदांती ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन संसार के लिए प्रेरणा है। उनमें पितृ भक्ति है और प्रजा के प्रति दयालुता है। वह भक्तों के कृपा निधान हैं, दीनों को तारते हैं। डा. वेदांती ने कहा कि वाल्मीकि रामायण न देखकर लिखा गया, न ही पढ़ा गया। यह महर्षि की आत्मानुभूति की हुई दैवीय कृपा की अमर कृति है। उन्होनें बताया कि रामायण को सुनने से हमें अपनी सनातन संस्कृति का ज्ञान होता है। इसके पहले डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कथाव्यास का पूजन करते हुए दीप जलाकर कथा का श्रीगणेश किया। डीएम ने कहा कि बिखरते हुए समाज को अच्छाई की सीख राम कथाओं से मिलती है। इस प्रकार के आयोजन की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। इस मौके पर आयोजक महंत मनोज ब्रह्मचारी ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन जन-जन के कल्याण के लिए हो रहा है। लाखों आहुतियां विष्णु महायज्ञ में वैदिक विद्वान व बटुक अर्पित कर रहे हैं। जहां यज्ञ होता है, वहां सबका मंगल होता है। भाजपा नेता डा. आशुतोष त्रिपाठी ने कथाव्यास व भगवान की आरती उतारी। इस मौके पर स्वामी दिव्यानंद, प्रमोद सिंह मुन्ना, अनिल प्रताप त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव, पं. अशोक शर्मा, अच्युतानंद पांडेय, अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, विकास पांडेय, दीपेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |