Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: सांप के काटने से महिला की हालत गंभीर, रेफर


शाहबाद। मंगलवार को खूंटी से कपड़े उतारने गई महिला को सांप ने काट लिया। शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी 32 वर्षीय सुरभी पत्नी हरिशंकर रोजमर्रा की तरह अपने घर के कामकाज में लगी हुई थी कमरे से खूंटी पर टंगे हुए कपड़े उतारने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया खूंटी पर कपड़ों के साथ टंगे हुए सांप ने सुरभि को काट लिया सांप के काटने से महिला ने शोर मचाया।दौड़कर पति कमरे में पहुंचा और सांप को देखकर होश उड़ गए। पत्नी ने बताया कि सांप ने उसके काट लिया है। आनन फानन में सुरभि को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद के चिकित्सकों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर महिला को उपचार दिया लेकिन परिजन अपनी मर्जी से जिला अस्पताल ना ले जाकर कहीं और ले गए।  उधर मंसूरपुर की एक महिला भी इलेक्ट्रिक शॉट का शिकार होने से जख्मी हो गई। उनको भी इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |