बाराबंकीः जनता की उम्मीदों पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी -डीएम
May 15, 2025
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के 37 प्राथमिकता वाले बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सीडी और ई रैंकिंग वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता और गति लाना जरूरी है।
जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन, फैमिली आईडी, सड़क निर्माण, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डैशबोर्ड पर अद्यतन डाटा फीडिंग और कार्यों में व्यक्तिगत रुचि की अपेक्षा जताते हुए डीएम ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी है।
इस दौरान बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं की प्रगति पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।