कन्नौजः बदहाल व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल: धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
May 05, 2025
कन्नौज। सोमवार को समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व मे धरना-प्रदर्शन कर जनपद की चरमराई प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ती कानून व्यवस्था किसानों की बदहाली शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा बिजली संकट जल जीवन मिशन की विफलता और महिला असुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर मे हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या मे समाजवादी कार्यकर्ता नेता महिलाएं छात्र और किसान शामिल हुए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज का हमारा आंदोलन किसी राजनीतिक विरोध के लिए नहीं बल्कि जनहित और जनता की पीड़ा को शासन तक पहुंचाने के लिए है। जनपद कन्नौज जो कभी समाजवादी सरकार मे विकास का मॉडल था आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार है। किसानों को बिजली नहीं युवाओं को रोजगार नहीं मरीजों को इलाज नहीं महिलाओं को सुरक्षा नहीं ये हालात बताने को काफी हैं कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमले और प्रचार तक सीमित है। हम जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
अरविंद सिंह यादव (पूर्व विधायक) एवं अनिल पाल (वरिष्ठ नेता) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस जनपद को मेडिकल कॉलेज इत्र पार्क सड़कों का जाल महिला सुरक्षा योजनाएं और बेहतर शिक्षा दी। लेकिन भाजपा सरकार ने सभी योजनाओं को या तो बंद कर दिया या अधूरा छोड़ दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनविकास को रोक कर बदले की राजनीति की जा रही है। आज हम एक बार फिर संघर्ष के रास्ते पर हैं और समाजवादियों की परंपरा रही है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन रुकने वाला नहीं। गांवों मे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन सिर्फ बोर्डों और शिलापटों मे सिमट गया है। नल कनेक्शन अधूरे हैं पाइपलाइने बिछाने के बाद सड़कें उखड़ी पड़ी हैं हैंडपंप खराब हैं और अधिकारी सुनवाई नहीं करते। ग्रामीण जनता की उपेक्षा भाजपा सरकार की मानसिकता को दर्शाती है। कार्यक्रम को आकाश शाक्य यश दोहरे रजनीकांत यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
प्रवल प्रताप सिंह बघेल एवं हसीब हसन ने कहा कि आज कलेक्ट्रेट परिसर मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि जनता अब चुप नहीं रहेगी। यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय मे जनसैलाब भाजपा सरकार की नींव हिला देगा। हमें जनपद की एक-एक योजना को फिर से बहाल करानी है। युवाओं को न नौकरी मिल रही न सही शिक्षा व्यवस्था। निजी स्कूल लूट मचाए हैं और सरकारी संस्थान बंदी की कगार पर हैं। सरकार ने युवाओं का भविष्य अंधेरे मे झोंक दिया है। अब युवा जाग रहा है और भाजपा सरकार को इसका जवाब देगा।”
कार्यक्रम मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी रही। इस दौरान छिबरामऊ प्रभारी सुनैना चैहान रामशंकर लोधी शशिमा दोहरे कंचन कनौजिया राम सेवक राजपूत विवेक पाल राकेश कठेरिया आनंद बाबू यादव मुकीम खान सतेंद्र दोहरे अजय कश्यप सुधीर कश्यप रोहित कुशवाहा रवि चतुर्वेदी विमल सिंह रियाज खान बजरंग सिंह चैहान कुक्कू चैहान कमलेश कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।