Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिगवां के उमरिया गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिंगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना ग्राम उमरिया के बाहर खेत में एक नीम के पेड़ पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बृहस्पति को दोपहर लगभग 12 बजे महिंगवां थाने को सूचना मिली कि ग्राम उमरिया में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना महिंगवां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं जांच में मृतक की पहचान कुलदीप यादव उम्र 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मातादीन निवासी विश्रामपुरवा, मजरा कुंनौरा, थाना महिंगवां के रूप में हुई है। वहीं कुलदीप ने उमरिया गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से एक गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिगवां पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों की मौजूदगी में कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्यवाहीं पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों का पता चल सकें। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |