Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी का संकल्प! समृद्धि और प्रगति की ओर हर कदम- योगेश शुक्ला


लखनऊ। लखनऊ जिले बीकेटी विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने इटौंजा शिवपुरी से कठवारा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क एवं नाली के चैड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत लगभग 23 करोड़ रुपये की हैं, परियोजना के अंतर्गत सड़क की चैड़ाई को वर्तमान 3 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर किया जायेगा, इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान भी सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना के सम्पन्न होने पर अनेक जिलों के तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा सिद्ध होगी। वहीं इस दौरान इटौंजा चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अतुल मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप, जिला पंचायत सदस्य दिनेश लोधी, जूनियर अभियंता शैलेंद्र,  सहायक अभियंता एस.के. सिंह,अनूप शुक्ला, आशीष त्रिवेदी अंशु, आकांक्ष मिश्रा, प्रधान शिवपुरी रामविलास लोधी, बूथ अध्यक्ष पुतान राजाराम लोधी, पूर्व प्रधान रायपुर राजा बाबूलाल,कपिल मिश्रा, मधुर अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |