Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी में लूट, लाठी-डंडे से पीटकर व्यक्ति से 12 हजार और मोबाइल छीना, एक ने दिखाया तमंचा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम एक व्यक्ति से बदमाशों ने लूटपाट की, घटना संसारपुर गांव के बाहर की है। बता दें कि पीड़ित सुनील कुमार संसारपुर गांव से लौट रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया, आरोपियों में रामू, श्यामू और आशू की पहचान हो गई है, बाकी पांच अज्ञात हैं। वहीं बदमाशों ने पहले सुनील को गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडे और लोहे की राड से मारपीट की। रामू ने देसी तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए छीन लिए। वहीं पीड़ित के भाई जयपाल ने बीकेटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जयपाल शिवपुरी मजरा बराखेमपुर, थाना महिगवां का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |