Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सैफनीः कतरन में लगी भीषण आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख


सैफनी। रविवार सुबह नगर के मोहल्ला सुरंग निवासी शरीफ पुत्र जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर अपनी चाय की दुकान पर था एवं परिजन घर से बाहर कुछ सामान लेने के लिए गए हुए थे इस बीच घर में रखी कतरन में किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटे उठता देख मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना गृह स्वामी शरीफ को दी दौड़कर जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि आग की भीषण लपटों में सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गृह स्वामी के अनुसार घर में रखा खाने पीने का सामान, दरी के बौरे,दरी बुनने की खड्डी,पहनने के कपड़े, साईकिल,पंखे, आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी करीब एक घंटे बाद भी दमकल वाहन न पहुंचने पर वार्ड सभासद गब्बर हुसैन ने नगर पंचायत के पानी टैंकरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |