Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः भारत का इतिहास वीरांगनाओं की गौरव गाथाओं से भरा पड़ा है- विजय प्रताप


बाराबंकी। दुर्गा वाहिनी अवध प्रांत के सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चैथे दिन आयोजित बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह धरा वीरांगनाओं की वीरता और पराक्रम की प्रतीक रही है। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी चिन्नम्मा, अहिल्या बाई होलकर, कल्पना चावला, सरोजिनी नायडू, अवंतीबाई लोधी, रानी पद्मावती और सावित्रीबाई फुले जैसी महान नारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन सभी ने राष्ट्र धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर मां भारती का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम के चर्चा सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू वर्मा ने दुर्गा वाहिनी की बहनों से संवाद करते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक विकास व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर जानकारी दी और उनके समाधान हेतु उपयुक्त स्वास्थ्य सुझाव भी दिए।इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका किरण सिंह, प्रांत कार्यालय प्रमुख संतोष मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला मंत्री राहुल कुमार, अरविंद तिवारी, विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर विद्या रत्न द्विवेदी, मुख्य शिक्षक रश्मि मौर्या, वंदना, अमित सिंह, अम्बुज शर्मा, अमन मौर्य, रितेश मौर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |