कन्नौज: व्यापारी नेताओं ने व्यापार मण्डल के संस्थापक की मनाई जयन्ती
May 08, 2025
गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर के तिर्वा रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान मे व्यापार मण्डल के संस्थापक पंण्डित श्याम बिहारी मिश्रा की जन्म जयन्ती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरित किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं0 रामकुमार पाठक व प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे ने कहा कि पंण्डित मिश्रा ने व्यापारियों के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो की चिन्ता की। उन्होने कहा कि सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगो ने जरूरत मन्द लोगो की मदद का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता के नेतृत्व मे किया गया। इस दौरान जिला संयुक्त महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता, कमलेश राजपूत, टिंकू बॉथम, भूरा कठेरिया, गंगा सिंह कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रजनीश कुमार, सिद्धार्थ कौशल, अवधेश गुप्ता, उदित गुप्ता, ब्रजेश कौशल, सूरज खान, कंचन गुप्ता, विकास गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।