सोनभद्र। जनपद में बड़े पैमाने पर पैथोलॉजी,अल्ट्रासाउंड संचालित, लेकिन कलेक्शन सेंटरों के नाम पर अवैध लैब का मकड़जाल फैला हुआ है। गली-कूचों तक में कलेक्शन सेंटर चल रहे हैं। ये सेंटर ब्लड सैंपल तो ले रहे हैं, लेकिन रखरखाव ठीक न होने से मरीजों को सही रिपोर्ट नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लैब में जांच करने वाले डॉक्टरों का नाम ही नहीं पता होता है। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती के चलते जिले में अवैध पैथाेलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। गांवों-कस्बों तक कहीं एक कमरे में तो कहीं संकरी गलियों में पैथोलॉजी चल रही है। अप्रशिक्षित कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। अवैध पैथालॉजी ,अल्ट्रासाउंड के खिलाफ अभियान चलाकर कब होगी, अपंजीकृत (झोलाछाप) चिकित्सक, पैथोलॉजी, कस्बे में चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों का कही न कही तार जुड़ा रहता हैं। वही एक एक पैथोलाजी से दस दस लड़के झोला लेकर हास्पिटलो को एडवांस पैसा देकर ब्लड सैम्पल लेते हैं। आये दिन कई लैबो द्वारा गलत रिपोर्ट भी दिया जाता हैं ।आखिर कार बिना डिग्री के कैसे जिले में संचालित हो रहा है अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी लोगो के जिंदगी से खिलाफ किया जा रहा है और मोटी रकम वसूला जा रहा है। ऐसे ऐसे अल्ट्रासाउंड व पैथोलाजी वाले हैं जो अपना कागजात नहीं दिखा सकते है।
!doctype>
