Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: लिपिकीय ने बताया कि त्रुटिवश उक्त धनराशि अनथाइराइजड बिना हस्ताक्षर के दे दिया गया था।

जिलाधिकारी कार्यालय में आवंटित बजट 71 करोड़ 10 लाख 58 हजार 321 है।

दिनेश पाण्डेय(ब्यूरो)

सोनभद्र। वरिष्ठ कोषाधिकारी, सोनभद्र इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि 01 अप्रैल, 2025 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित जिलाधिकारी कार्यालय ने सरेंडर किए 6.46 अरब शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ है, यह त्रुटिपूर्ण है। बार बार समाचार पत्रो द्वारा सूचना मागी जा रही थी जिसमें लिपिकीय त्रुटिवश उक्त धनराशि अनथाइराइजड बिना हस्ताक्षर के दे दिया गया था। साथ ही जो धनराशि सरेण्डर दर्शाया गया है वह अवशेष बजट सायं 07.00 बजे की स्थिति है जिसमें बिल के पारण की कार्यवाही चल रही थी। तत्समय जिलाधिकारी महोदय कार्यालय के बजट की स्थिति इस प्रकार है, आवंटित बजट 71 करोड़ 10 लाख 58 हजार 321 है, इसी प्रकार से व्यय बजट 64 करोड़ 36 लाख 70 हजार 520 रूपये तथा अवशेष बजट 6 करोड़ 73 लाख 87 हजार 801 रूपये है। बजट की स्थिति के अनुसार मैनुअल प्रेषित किया गया था, परन्तु कम्प्यूटर टाईपिग में लिपिकीय त्रुटि के कारण शून्य बढ जाने के कारण धनराशि में अन्तर आ गया। परन्तु सम्बन्धित समाचार पत्र द्वारा दोनो धनराशियों का मिलान किये बिना अधिक धनराशि प्रकाशित कर दी गयी है, जिसका खण्डन किया जाना अति आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |