मुंढापांडेः एडीओ पंचायत सेवा संघ के चुनाव में देवेश कन्हैया बने उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्रीः लखनऊ की नई कार्यकारिणी गठित की गई
April 28, 2025
मुंढापांडे। लखनऊ/मुरादाबाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पंचायती राज निदेशालय लोहिया भवन, लखनऊ में आज 27 अप्रैल 2025 को नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसके गठन में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पहुँचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने भाग लिया और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रान्तीय अध्यक्ष के रूप में कमल किशोर शुक्ल और प्रान्तीय महामंत्री के रूप में संजय सिंह को निर्विरोध चुना गया और शशांक सक्सेना मंत्री, सतीश चतुर्वेदी एवं मनोज शिसोदिया संगठन मंत्री, हंशराज संप्रेक्षक, देवेश कन्हैया संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए वही अशोक कुमार यादव , आशुतोष मिश्र, आनन्द मोहन , नितिन जैन, सीताराम व शांतिशरण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर मुरादाबाद पहुँचे नव निर्वाचित संयुक्त मंत्री देवेश कन्हैया का उनके साथियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । उन्होंने साथियो को संबोधित करते हुए कहा कि संघ को मजबूत बनाने के साथ ही अपने साथियों के उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी। किसी साथी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।