कन्नौजः यातायात पुलिस ने वारसी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं किया जागरूक
April 05, 2025
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलवीर सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा वारसी पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में प्रधानाचार्य जुबैर अहमद के सहयोग से छात्र व छात्राओं एवं अभिभावकों को यातायात नियम की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें हेलमेट लगाना क्यों जरूरी है,? सीट बेल्ट न लगने से क्या होता है? डोरिंग एक्सीडेंट से बचने के क्या नियम है,?, ग्रीन क्रॉस कोड किसे कहते हैं,? आदि महत्वपूर्ण सवाल भी छात्र-छात्राओं से करते हुए यातायात प्रभारी द्वारा सही जवाब देने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा कहा गया कि जिस तरीके से वारसी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा यातायात पुलिस को बुलाकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दिलाई गई है। इसी तरीके से अन्य स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस की टीम को बुलाना चाहिए। ताकि पूरे जनपद कन्नौज में व्यापक रूप से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार हो सके। और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इस मौके पर मुख्य आरक्षी विजय बाबू, आरक्षी दीपक यादव एवं चालक नीरेश कुमार मौजूद रहे।