Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गांव चलो अभियान को पूरी ताकत से सफल बना रहे हैं कार्यकर्ता-सुधांशु शुक्ला


गौरीगंज/अमेठी। भाजपा का चलों अभियान 273 शक्ति केन्द्रों व 1551 बूथों पर चलेगा।273 शक्तिकेन्द्रों पर प्रवासी के रूप में  पार्टी पदाधिकारियों,पूर्व जिला अध्यक्षों,जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी दी कि इस अभियान में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठकें होगी।मन्दिर,अस्पताल, स्कूल एवं सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान भी चल रहा है।10 लाभार्थियों से मिलने के साथ  कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शोभायात्रा निकाली जाएगी।इसके साथ वरिष्ठ लोगों,सेनानी व कारसेवकों का सम्मान और शाम को चैपाल आयोजित होंगी।पार्टी ने 273 शक्तिकेन्द्रों पर प्रवासी बना कर जिम्मेदारी सौंपा है।प्रवासी कार्यकर्ता अपने निर्धारित शक्तिकेन्द्रों पर 8 घंटे प्रवास कर अभियान को सफल बनाएंगे। इसके अलावा गांव की जाति-वर्ग अनुसार जनसंख्या, जातियों के नेता,की वोटर्स, लाभार्थी आदि का डाटा एकत्रित करेंगे। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने गौरीगंज मंडल के ग्राम बासुपुर बूथ संख्या 298 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में लाभार्थियों से संपर्क किया वह सम्मानित भी किया और चैपाल भी लगाया साथ में पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी एवं बूथ अध्यक्ष।पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने रानीगंज मंडल के ग्राम थौरी बूथ संख्या 282 में लाभार्थी से संपर्क एवं सम्मानित किया साथ में प्रधान प्रतिनिधि नागेश चैबे भीम की भी उपस्थित रहे।पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी गौरीगंज मंडल के भटगवां ग्राम बूथ संख्या 207 में प्रवास किया साथ में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह एवं उमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। इसी प्रकार पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने गौरीगंज मंडल के रोहंसी बुजुर्ग में गांव चलो अभियान चलाया साथ में जिला महामंत्री केशव सिंह एवं बहुत अध्यक्ष और समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला मंत्री उमा रमन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह।इसी प्रकार बहादुरपुर मंडल के ग्राम खैरहना में जिला मंत्री मनोज जायसवाल, चन्द्र पाल यादव ने जनसंपर्क एवं चैपाल का आयोजन किया।बाजार शुक्ल मंडल के मवैया रहमत गढ़ में जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला,शंकर बक्श सिंह, प्रभात शुक्ला जिला मंत्री अतुल सिंह जिला मंत्री श्रीमती उपमा सरोज अरुण मिश्रा जिला सह मीडिया प्रभारी, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण भारती मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी सहित सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान सफल बनाने में जुटे रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |