Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः शिक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय के निधन पर शोकसभा


बलिया। सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में लोहिया संस्थान लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी समाजवादी चिंतक द्विजेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के अनुयायी व सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज ताड़ीबड़ा गांव के पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। गतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। द्विजेंद्र मिश्र ने स्मृति साझा करते हुए बताया कि चंद्रशेखर उपाध्याय का व्यक्तित्व अद्भूत और निराला रहा। कुशल प्रशासक और आमजन के सुख दुख में सहभागिता करते थे। इस अवसर पर अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जिउत बाबू, शुभा्रंशु शेखर पांडेय, शिवशरण तिवारी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजऋषि सिंह, शाहिद अली खां, अकमल नईम खां मुन्ना, अशोक राय, रवि मिश्र, संतोष कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |