अमेठीः परशुराम जयंतीः निकाली गई शोभायात्रा
April 30, 2025
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई। शोभायात्रा स्वामी परमहंस आश्रम गेट से शुरू होकर बाबा शोभनाथ मंदिर होते हुए सोनारी कला तक पहुंची। शोभायात्रा में डीजे पर भगवान परशुराम और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजे। युवाओं ने इन गीतों पर नृत्य किया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मौनी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय और धर्म की राह दिखाता है। ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। आयोजक प्रांजल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रांजल तिवारी, निहाल तिवारी, रोहित पांडे, अमन दुबे,हर्ष मणि, शिशु तिवारी, जनमेजय,शिवम, अमन,चंदन,आकाश दुबे अभिषेक सहित कई युवाओं का योगदान रहा।