.jpg)
प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के भूपियामऊ के कोहड़ा में स्थित अजब नारायण पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर इण्टरमीडिएट एवं हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा परिणाम 2025 में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक नरेंद्र नाथ शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इण्टरमीडिएट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले कार्तिकेय सिंह 432/500,अनुभव पाठक 424/500,आर्यन द्विवेदी 423/500, अंशु मौर्या 419/500,मो सादान 408/500,वेदान्श पाण्डेय 407/500,पायल शर्मा 402/500, उम्मे जैनब 400/500,राहुल मौर्या 399/500,अविनाश पाण्डेय 397/500,आदर्श विश्वकर्मा व हाईस्कूल के अमन तिवारी 568/600,रिषिका मौर्या 553/600, मो अफ्फान 547/600,शिखर पुष्पाकर 547/600,अभिषेक सोनी 545/500,अनुष्का राय 542/600, प्रांजलि शर्मा 542/600, लक्ष्मी दुबे 534/600,सृष्टि वैश्य 534/600, तपस्या गौड़ 532/600 को विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र नाथ शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र नाथ शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते है। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतिशील समाज का निर्माण कर सकते है। बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज में आएगी जो समाज को विश्व के मंच पर स्थापित करेगी। विद्यार्थी यह मुकाम कठिन परिश्रम से प्राप्त करता है। ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करने से समाज व राष्ट्र का कल्याण होता हैं।श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सकारात्मक एवं अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयकांत मिश्र, वरिष्ठ अध्यापकगण रमाकांत शर्मा,अजुग नारायण तिवारी,अशोक मिश्र,कमल श्रीवास्तव,धर्मेंद्र शुक्ल,सौरभ सिंह, काशिफ जावेद खान, सागर पांडेय, प्रियंका शर्मा,रोहित कुमार विश्वकर्मा, बृहस्पति कुमार शर्मा एवं अभिभावक आद्या प्रसाद राय,रामचन्द्र पुष्पाकर सहित आदि उपस्थित रहे।