Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः तिलोई विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न, बोले राज्य मंत्री-सक्रिय सदस्य पार्टी के मजबूत स्तंभ


अमेठी। भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी के विधानसभा तिलोई के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव जी रहे जिसमें जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता एवं तिलोई के लोकप्रिय विधायक एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी विचारधारा पर आधारित कैडर की पार्टी है दूसरी पार्टियों की तरह वंशवाद पर आधारित पार्टी नहीं है जहां पर केवल एक ही परिवार के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते रहे या प्रधानमंत्री बनते रहे भारतीय जनता पार्टी में छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है उन पार्टियों में छोटा कार्यकर्ता कभी ऊपर तक आने का सपना भी नहीं देख सकता जबकि हमारे यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनता है हमारी पार्टी विरासत और धरोहर को साथ लेकर चलती है। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य पार्टी के बहुत ही मजबूत स्तंभ है जो कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है उसमें क्षत्रिय सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है सक्रिय सदस्य के दम पर ही हम पूरे भारत के एवं राज्यों में बार-बार चुनाव जीत रहे हैं और सेवा करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा करते रहते हैं भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता को भोग नहीं सेवा का विषय मानता है। जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत एक शक्तिशाली देश स्थापित हुआ है आज जहां हम पांचवी आर्थिक शक्ति हैं । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हां बोलो मंच पर रामकृष्ण भारती पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम मूर्ति, , बहादुरपुर चंद्रपाल यादव मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह राजा फतेहपुर जायस नगर मंडल अध्यक्ष अनोखेलाल सोनकर सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |