Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: प्रजापति धर्मशाला बक्सर में हुआ कन्याभोज व सुन्दरकाण्ड पाठ


उन्नाव। जिले के तहसील बीघापुर क्षेत्र के शक्तिपीठ माँ चंद्रिका देवी बक्सर घाट स्थित प्रजापति धर्मशाला में सोमवार को विजयादशमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापति विकास सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ और कन्या भोज का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं श्लोक से हुई। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। यह धर्मशाला आजादी से पहले से ही समाज हित के कार्यक्रमों के लिए संचालित है।

कार्यक्रम में 21 कन्याओं को भोजन कराया गया। प्रसाद वितरण के बाद समिति ने सभी कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक राम दुलारे प्रजापति और सुनील प्रजापति, विजय प्रजापति, मनोज प्रजापति, एडवोकेट पंकेश प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संरक्षक राजा प्रजापति, लवी प्रजापति, सतीश प्रजापति, श्रीकेशन प्रजापति, मनोहर यादव, कुशल यादव, कोमल रावत, प्रमोद यादव, सुरेश सिंह और गुड़िया प्रजापति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |