कन्नौज: किसानो की जमीनों पर कब्जा कर रहे भाजपा के लोग- पूर्व विधायक
April 07, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। मासिक बैठक हुई पूर्व विधायक अरविंद सिंह आवास पर इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक ने की संचालन आदिल परवेज ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा की गेहूं की सरकारी दाम नहीं मिल रहा सरकारी रेट कम है किसानों को घाटा हो रहा है लगातार किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है इस सरकार में सिर्फ दलालों की भरमार है लगातार किसानो की जमीनों पर कब्जा कर रहे भाजपा के लोग/छिबरामऊ विधानसभा की सड़कों का बुरा हाल है विधानसभा में माफिया का राज्य है लगातार गुंडागर्दी बढ़ रही है अगर किसानों की बात करने वाला कोई नेता है वह है सपा सुप्रीमो कन्नौज लोकसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव है जो किसानों की समस्या को विधानसभा व लोकसभा में दमदारी से रखकर किसानों का हित कर रहे हैं संचालन किया आदिल परवेज ने इस मौके पर वीरेंद्र पाल पूर्व सभासद सुग्रीव यादव, नवाजिश अंसारी, सलीम खान, हृदय नारायण दुबे, संतोष यादव, सतीश यादव, जीतू सिंह, लोकेंद्र सिंह, मोनू सिंह, विक्रम सिंह चैहान, अनुराग वाजपेई, धर्मेंद्र वर्मा, जय यादव, सुदर्शन यादव, अंकुर सिंह यादव, मौजूद रहे।