लखनऊः दबंगों ने युवक के सिर पर दारू की बोतल फोड़ किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
April 01, 2025
लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि दबंगों ने एक युवक संग मामूली कहासुनी पर दारू की बोतल से हमला कर चोटिल अवस्था में छोड़ जान से मारने की घमकी दे फरार हो गए।मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मूल रूप से ग्राम खण्डासा जिला फैजाबाद निवासी चन्द्रभान शुक्ला पुत्र कौशल शुक्ला के अनुसार वह दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित नूरानी मस्जिद के पास किराये के मकान में रहता है और बाराबिरवा नहर चैराहे स्थित अवध हस्पिटल के पास अपनी चाय की दुकान लगाता है। आरोप है कि बीते 30 मार्च को रात्रि करीब 11 बजे वह अपने घर जा रहा था उस दौरान कनौसी पुल के निकट आरके मैरिज लॉन के पास आयुष पाल व मोनू निवासीगण डिप्टी खेड़ा कालोनी पारा निवासी ने मामूली कहासुनी पर उसके सिर पर दारू की बोतल मार चोटिल अवस्था में छोड़ जान से मारने की घमकी दे फरार हो गए। वहीं पीड़ित के अनुसार हमले से उसके सिर गंभीर चोट आई है और सिर में कई टांके लगे है। चोटिल युवक की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
.jpg)