Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रयागराजः कहानी पाठ प्रतियोगिता में कवयित्री रेनू मिश्रा को मिला प्रथम स्थान


प्रयागराज। लोकरंजन प्रकाशन द्वारा कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों का पाठ किया। दिलीप तिवारी और डॉ कंचन सिंह तोमर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खेलगांव पब्लिक स्कूल की कवयित्री रेनू मिश्रा प्रथम स्थान पर, जय मोहन द्वितीय स्थान पर और मिली श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के संबंध में लोकरंजन प्रकाशन के रंजन पाण्डेय और डॉ आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कहानी वाचन हमारी संस्कृति का आवश्यक अंग रहा है। बचपन में दादी नानी की कहानियाँ सुनकर हम बड़े हुए हैं। आज इस विधा को फिर से लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ऐसी पहल की गई है। भविष्य में प्रयागराज के विद्यालयों में भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन रंजन पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ आदित्य ने किया। कार्यक्रम में लोकरंजन प्रकाशन की पूनम पाण्डेय, विभा सिंह, डॉ प्रदीप चित्रांशी, उमेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, एस एस मिश्र एस एन पाण्डेय, विजय, डी डी जोशी, मिली श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद मिश्र, अश्विन, हर्षित आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |