Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ई-रिक्शा चालकों ने की डीएम से मुलाकात, जांच का दिया आदेश


अमेठी। बुधवार को ई रिक्शा चालकों ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत के ठेकेदार पर अधिक पैसे की वसूली करने का आरोप लगाया है जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया हैं। मंगलवार सुबह शहर के आंबेडकर तिराहे पर अवैध वसूली के आरोप में ई रिक्शा चालक एकत्रित हुए थे चालको का आरोप है कि पहले प्रतिदिन के हिसाब से बीस रुपये वाहन से लिये जा रहे थे मंगलवार से दस रुपया बढ़ाकर तीस रुपये ठेकेदार की ओर से मांगा जा रहा है इसी से नाराज सभी चालक जूनियर हाई स्कूल गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे जिससे कई घंटे तक रिक्शा चालकों ने आवागमन बंद कर दिया शाम तक ई रिक्शा चालकों और ठेकेदार से कोई बात नही बनने पर बुधवार सुबह रिक्शा चालक जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी से मिलकर चालको ने आरोप लगाया कि हम लोगो के लिए स्टैंड की कोई सुविधा नही होने के बाद भी हम लोगो से पहले बीस रुपये लिये जा रहे थे अब तीस रुपया वसूला जा रहा है चालको ने बताया कि पैसा नही देने पर उनसे अभद्रता की जाती है चालको ने कहा कि ठेकेदार से हम लोग स्टैंड की व्यवस्था की मांग कर रहे है साथ ही स्टैंड पर पानी की व्यवस्था की मांग कर रहे है ठेकेदार की ओर से वाहन खड़ा करने के लिए स्टैंड की व्यवस्था नही दी गई है डीएम ने रिक्शा चालकों की बात सुनकर अधिशासी अधिकारी से बात कर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है अधिशाषी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि डीएम ने जांच का आदेश दिया है अभी नया शुल्क चालको से नही लिया जायेगा चालको की ओर से लगाये गये सभी आरोपो की जांच की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |