प्रतापगढः धूमधाम से निकली कलश शोभा यात्रा, लगे जयकारे
April 10, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर गुरूवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल महिला पुरूष श्रद्धालु राधाकृष्ण की भक्ति में रमे नृत्य करते हुए दिखे। कथाव्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य सर्वेशमणि त्रिपाठी की अगुवाई में निकली कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के मन्दिरों से होते हुए बाबा नर्वदेश्वर धाम पहुंची। यहां दर्शन पूजन के बाद कलश यात्रा वापस कथास्थल पहुंची। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच भगवान वासुदेव की भक्ति में रमे श्रद्धालु भगवान वासुदेव का जयघोष करते दिखे। कथाव्यास आचार्य सर्वेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि कलियुग में श्रीमदभागवत कथा श्रवण करने से समस्त संताप मिट जाते हैं। कलश यात्रा का आयोजन ब्रहमाकांत द्विवेदी महन्त तथा संयोजन शिवम द्विवेदी ने किया। कलश यात्रा का संचालन अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर श्रीकांत द्विवेदी, संतोष दुबे, पप्पू दुबे, राजेन्द्र मिश्र, सुरेश मिश्र, नन्हें दुबे, राममोहन, श्याम मोहन, श्रीकांत द्विवेदी, संध्या तिवारी, हरीश कुमार तिवारी, प्रेमा देवी, कलावती, विपिन कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।