प्रतापगढः सनातन सत्संग में मां अवसान देवी के पूजन अर्चन में भारतीय संस्कृति की मजबूती का लिया गया संकल्प
April 10, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के बिजहड़ी मांझी गांव स्थित अतुलेश्वर धाम में सनातन सत्संग व मां अवसान देवी पूजन अर्चन कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी दिखी। कार्यक्रम में इन्द्रप्रस्थ पीठाधीश्वर स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महराज ने सशक्तीकरण के क्षेत्र में चेयरपर्सन प्रतिनिधि अनीता द्विवेदी सहित सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए कई लोगों को मंगलाशीष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने मां अवसान देवी का विधिविधान से पूजन अर्चन कर लोक मंगल की प्रार्थना के साथ किया। स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी ने सनातन सत्संग में कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का मूल विश्व कल्याण तथा सर्वसमाज के सुखमय जीवन की मार्गदर्शिका है। उन्होने कहा कि भारतीय नारियों का आध्यात्म के क्षेत्र में गौरव आज भी सनातन संस्कृति को समृद्धि बनाए हुए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व संचालन समाजसेवी पप्पू तिवारी ने किया। सह संयोजिका सुमिता मिश्रा ने सुहागन महिलाओं का तिलक अभिषेक किया। कार्यक्रम मंे योगेश्वराचार्य जी महराज ने समाजसेवी पं. कैलाशपति मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, हरिशंकर मिश्र, रामकृष्ण तिवारी, अखिलेश मिश्र, दिनेश सिंह, नीलम तिवारी, फूलचंद्र पाण्डेय, पं. वीरेन्द्रमणि तिवारी को मंगलाशीष सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर नेहा मिश्रा, पलक मिश्रा, अतुल शुक्ला, विकास मिश्र, आरती तिवारी, शिवकली तिवारी, पुष्पा मिश्रा आदि रहे।